Dark Mode
पीडित प्रतिकर योजना के संबंध में बैठक आयोजित

पीडित प्रतिकर योजना के संबंध में बैठक आयोजित

जोधपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर जिला द्वारा बुधवार को राजस्थान पीड़ित प्रतिकर सहायता समिति के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं अपर जिला एवं सैशन न्यायाधीश, जोधपुर जिला डॉ. मनीषा चौधरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जोधपुर जिला ग्रामीण के पुलिस थानों में बाल पीडितों से संबंधित दर्ज होने वाली प्रत्येक एफ.आई. आर में पीड़ित बालकों के पुनर्वास एवं बेहतर भविष्य के लिए पीडित प्रतिकर योजना के तहत उनके आवेदन तैयार कर इस प्राधिकरण में जमा करवाने के संबंध में निर्देश प्रदान किये गये। जिससे उन्हें नियमानुसार क्षतिपूर्ति राशि प्रदान की जा सके।
बैठक में कमेटी नोडल अधिकारी अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट-द्वितीय जोधपुर रविकुमार, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक, जोधपुर ग्रामीण भोपालसिंह लखावत एवं सदस्य विक्रम चेतन सरगरा अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!