मतदाता जागरूकता व स्वीप गतिविधियों को लेकर ली बैठक
पाली। जिला कलेक्टर एल एन मंत्री की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता स्वीप से जुड़े 21 विभागों की बैठक शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित हुई। बैठक में उन्होंने सभी मौजूद अधिकारियो से कहा कि वे सरकारी सेवा में आये है तो केवल, नॉर्मल रूटीन कार्य करने की बजाय कुछ नवाचार कार्य औऱ अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर कार्य करें ,साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार को चुनने के कार्य मे जो आपको रेफरी के रूप में कार्य करने का मौका मिला है ,उसे पूर्ण ईमानदारी व मनोयोग से करे। और मतदाता जागरूकता को प्रेरित करने का कार्य करे ताकि मतदान प्रतिशत में निचली पायदान पर रह रहा पाली जिला ऊपर आ सके।
उन्होंने पाली जिले के निवासियों अपील करते हुए कहा कि
जिले को मतदान पायदान में ऊपर लाने के प्रयास करें , ताकि पाली जिले के लोग गौरान्वित हो सके। और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके। जिला कलेक्टर ने कहा कि मतदान प्रतिशत सामूहिक प्रयासों के साथ जनभागीदारी जागरूकता ,प्रेरणा व पाली जिले के निवासियों और नागरिको की इच्छाशक्ति से संभव है। ओर मुझे विश्वास है कि मतदान प्रतिशत में हम भविष्य में जिले को अग्रणी रूप में स्थापित करने में अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। बैठक में स्वीप कार्यक्रम में भागीदारी निभाने वाले 21 विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में जिला कलेक्टर ने कहा कि सफल चुनाव संपन्न कराने के लिए आवश्यक है कि वोटर का वोटर लिस्ट में नाम हो ,वोट डालने की जानकारी हो, उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों की पालना में हमें लोकसभा चुनाव में पाली जिले के मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक गतिविधियां आयोजित करें।
ओर चुनाव के कार्य को आपसी समन्वय से कार्य कर आदर्श आचार संहिता की पालना करें।
इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी नंदकिशोर राजोरा ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में पाली जिले का मतदान प्रतिशत अधिक हो इसके लिए 21 विभाग आपस में समन्वय बनाकर मोटिवेशन से टीम भावना के साथ कार्य करे इस मौके पर उन्होंने सभी 21 विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने विभाग की ओर से किए जाने वाले कार्य का कलेण्डर भी उपलब्ध कराया। ओर कहा कि संबंधित विभाग निर्धारित समय अवधि में स्वीप की गतिविधि संचालित करें। बैठक में शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, खेल एवं युवा मामलात, स्काउट, उद्योग, श्रम, कृषि, पशुपालन सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।