महापंचायत में जाने को लेकर हुई बैठक, ग्रमीण क्षेत्र में किया जनसपंर्क
बीदासर। जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में 19 मार्च को विप्र सैना के तत्वाधान में होने वाले ब्राह्मण महापंचायत को लेकर विप्र समाज की बैठक ब्राह्मण संघ भवन में गुरूवार देर शाम समाज के अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 19 मार्च को ब्राह्मण महापंचायत जयपुर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में विप्रजनों को चलने का आह्वान किया गया, तथा महापंचायत में पहुँचने के लिये तीन बसें लगाने का निर्णय लिया गया। साथ ही जयपुर जाने वाले विप्र समाज के लोगो की सूची बनाई गई। बैठक में पूसराज गौड़, पं. बजरंग लाल शर्मा, अरूण कुमार तिवाड़ी, मनमोहन शर्मा, रामचन्द्र शर्मा, दिनेश रतावा ने अपने विचार रखते हुए कहा की संगठन में शक्ति है, आज के समय में विप्रजन एकजुट होकर समाज हित में कार्य करें। तथा 19 मार्च को अधिकाधिक संख्या मे विप्रजन महापंचायत में जयपुर पहुचे। इस मौके पर ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष डुंगरमल शर्मा, विप्र सेना तहसील अध्यक्ष रामप्रसाद शर्मा, भीष्मदेव शर्मा, पार्षद जगदीश शर्मा, विनोद कुमार सारस्वत, नरेश सारस्वत, विक्रम गौड़, जयप्रकाश शर्मा, पवन कुमार सारस्वत, सांवरमल पारीक, शिक्षक औमप्रकाश शर्मा, कपिल सारस्वत, बबलू शर्मा, दिपक सहित सैकड़ो की संख्या मे विप्रजन उपस्थित रहे।
महापंचायत को लेकर किया ग्रामीण क्षेत्रों मे किया जनसम्पर्क
19 मार्च को जयपुर में होने वाले ब्राह्मण महापंचायत को लेकर शुक्रवार को आधा दर्जन विप्रजन युवकों ने ग्रामीण क्षेत्रो में संघन जनसपंर्क कर महापंचायत में पहुंचने का न्यौता दिया। विप्र फॉउण्डेशन के तहसील अध्यक्ष रामप्रसाद शर्मा व कार्यक्रम के संयोजक अरूण तिवारी के नेतृत्व में ग्राम साण्डवा, बम्बू, तेहनदेसर, इंयारा व कातर सहित अनेक ग्रामीण क्षेत्रों में पहुचकर विप्रजनों से सम्पर्क कर जयपुर चलने का आह्वान किया। जनसम्पर्क में मनमोहन शर्मा, बबलू शर्मा, कपिल सारस्वत, सांवरमल पारीक सहित अनेक विप्रजनों ने सम्पर्क किया।