Dark Mode
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के लिए हुई बैठक

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के लिए हुई बैठक

कोटा । संभाग स्तरीय अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून को श्रीनाथपुरम स्टेडियम में प्रातः 7 से 8 बजे तक  किया जायेगा। इसके लिए को उपनिदेषक आयुर्वेद विभाग कार्यालय में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति में बैठक का आयोजित की गई। जिसमें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए आयुर्वेद विभाग ने विभिन्न समितियों का गठन किया।
उपनिदेषक डॉ जसवन्त सिंह मीणा ने बताया कि ‘‘वसुधैव कुटुम्बकम‘‘ की थीम पर इस वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने आमजन को अधिकाधिक संख्या में जोड़ने के लिए विभिन्न माध्यमों से योग दिवस का प्रचार करने के निर्देष दिये। राजकीय आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा एकीकृत महाविद्यालय एवं चिकित्सालय तलवंडी के योग भवन मे प्रातः 6ः30 से 7ः30 बजे तक नियमित योगाभ्यास कराया जा रहा है। जिसमें आमजन अधिक संख्या में भाग लेकर योगाभ्यास का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
बैठक में सहायक निदेषक डॉ जैनेन्द्र कुमार शर्मा, डॉ हरिओम मीणा, डॉ मोहम्मद असलम, डॉ मोहन लाल वर्मा, डॉ शत्रुघ्न शर्मा, डॉ ओमप्रकाष नन्दवाना, डॉ बृजराज मालव, डॉ तेजेष गोयल, डॉ अरविन्द शर्मा, डॉ श्वेता शर्मा, डॉ गोपेष कुमार सागर उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!