विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए बैठक आयोजित
नवलगढ. होटल नीलम पैराडाईज , सिरसी रोड जयपुर में झोटवाडा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए सम्पर्क बैठक हुई । इसके मुख्य वक्ता श्री प्रताप भानु सिंह शेखावत थे । श्रीमती कविता राठौड़ के नेतृत्व में वार्ड 48 की महिलाओं और पुरुषों ने बिजली की हाईटेंशन लाईन को भूमिगत करवाने और वार्ड की तमाम सड़कों की बुरी हालत को दर्शाते हुए उनको अच्छा करने की आवाज़ उठाई ।इसके अलावा झोटवाडा क्षेत्र के अनेक वार्डों के काफ़ी कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए ।इस पर श्री प्रताप भानु जी ने उनको आश्वासन दिलाया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान निकालना उनकी प्रथम वरीयता का कार्य होगा ।कविता राठौड़ ने उनसे अनुरोध किया कि इस कार्य को चुनाव लड़ने वाली पार्टियों के घोषणापत्र में दर्ज करवाना होगा तभी यह कार्य प्राथमिकता के साथ हो पाएगा ।इस पर प्रताप भानु जी ने जल्द ही सम्बन्धित पदाधिकारियों से एक प्रतिनिधिमंडल बनाकर भेंट करने की बात कही । सभी मौजूद लोगों ने इस बात के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया ।बैठक में इंजीनियर महावीर सिंह शेखावत, विनोद मैघवाल सुन्दरलाल काका चिडावा , अनूप सिंह शेखावत यूनीवर्स संस्थान , अशोक यादव गुरूकुल विद्यालय, एडवोकेट आनन्द सिंह शेखावत, श्रवण सिंह राठौड़ , लक्ष्मण सिंह राठौड़ , संजय गौड़ , अभय सिंह शेखावत ने अपने विचार रखे ।बैठक में मुख्य रूप से राम सिंह जी झाझड, सन्तोष शर्मा , हेमराज जोशी , पर्वत सिंह शेखावत, शैलेन्द्र सिंह शेखावत, बनवारी लाल शर्मा , ऋषिराज सिंह राठौड़, गजेन्द्र सिंह शेखावत , गोविन्द सिंह राठौड़ , कुलदीप सिंह बेरी , हनी शर्मा , प्रदीप सिंह ,कुलदीप सिंह , देवेन्द्र सिंह , रणजीत सिंह , श्रीपाल सिंह खिरोड , भवानी सिंह भरवाडी ,प्रवीण कुमार शर्मा , रामोतार सिंह जोधा , वंशराज सिंह , राकेश चौधरी, लोकेश सिंह , सुन्दरलाल शर्मा , गोपाल शर्मा , घनश्याम पारीक , रघुनाथ सिंह , एस पी सिंह , गीता देवी शर्मा , ममता सैनी , रेखा कंवर , संतोष पारीक , गुलाब कंवर , सोनू कंवर , अंजलि झा , सुदेश कंवर , लवली चौधरी मौजूद रहे ।कविता राठौड़ ने सभी आगन्तुको को धन्यवाद दिया ।