लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर ली सभी नोडल अधिकारियों की बैठक
सीकर, मुहम्मद सादिक। जिले में आगामी लोकसभा निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी ने निर्वाचन व्यवस्थाओं से जुड़े सभी नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों को अपने दायित्वों का त्रुटिरहित निर्वहन करने और निर्वाचन से जुड़े सभी कार्यो को समयानुसार पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को ईपीक कार्ड के आधार पर पूर्व में कितनी महिला मतदाता थी, नई कितनी जुडी हैं का आकलन करने तथा समस्त सीबीईओ से यह प्रमाण पत्र लेने के निर्देश दिये कि विद्यालयों के 18 वर्ष के सभी छात्र—छात्राओं के नाम मतदाता सूची में जुडवा दिये गये है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन विभाग की वेबसाईट पर होमवोटिंग, सर्विस वोटर्स पोर्टल पर डेटा अपलोड करते समय एक बार सावधानी पूर्वक आवश्य देख लेवें।