Dark Mode
अखिल राजस्थान आरजीएचएस अधिकृत दवा विक्रेता सहासंघ की बैठक सम्पन्न

अखिल राजस्थान आरजीएचएस अधिकृत दवा विक्रेता सहासंघ की बैठक सम्पन्न

टोंक। अखिल राजस्थान आरजीएचएस अधिकृत दवा विक्रेता सहासंघ की राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन रविवार को ‘‘बिना भुगतान-नहीं समाधान’’ विषय को लेकर राजस्थान इन्टनेशनल सेन्टर झालाना डूंगरी जयपुर में किया गया। कार्यक्रम में राज्य के प्रत्येक जिलों के साढ़े तीन हजार से अधिक आरजीएचएस अधिकृत दवा विक्रेताओं ने भाग लिया। राजस्थान पेंशनर समाज के प्रदेश महामंत्री किशन शर्मा द्वारा सभी उपस्थितगणों का स्वागत एवं योजना के सुचारू संचालन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के मयंक मनीष मुख्य अतिथि रहे, जिन्होने दवा विक्रताओं से वाद-संवाद किया। दवा विक्रेताओं ने वर्तमान स्थिति से अवगत करवाते हुए बताया कि चिकित्सा के क्षेत्र में राज्य की महत्वकांशी योजना ‘‘आरजीएचएस’’ के तहत अनुमोदित है एवं आदिनांक तक अपनी सेवाएं नियमित प्रदान करवा रहे है। उनके द्वारा सभी लाभार्थियों को सेवारत् कर्मचारी, पेंशनर एवं स्वयतशासी संस्था के समस्त कर्मचारी एवं पेंशनरों को योजना के तहत कैशलेश दवाईयां उपलब्ध करवा रहे है, जिसके एवज में हमारे द्वारा प्रस्तुत किये गये दावों का निश्चित समय में पूनर्भरण होता रहा है, परन्तु विगत कुछ महीनों सें समय पर भुगतान नहीं हो पा रहा है। फार्मा स्टोर के प्रतिनिधित्व करते हुए सचिन गोयल, विवेक विजयवर्गीय, मनीष सोनी, रवि गुप्ता, चन्द्रमोहन गॉंधी, पवन अग्रवाल, संदीप यादव, प्रहलाद गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल, नितिन तोषनीवाल द्वारा बताया गया है कि राज्यस्थान में सभी दवा विक्रेताओं की वित्तीय क्षमताऐं भिन्न होने के कारण कुछ फार्मास्टोर द्वारा दवा देना बंद कर दिया है एवं कुछ बंद करने की कगार पर है, क्योंकि बिना भुगतान के स्टोक रख पाना मुश्किल होता जा रहा है। इस मौके पर मयंक मनीष द्वारा सभी दवा विक्रेताओं से कहा कि समस्याओं को संबंधित विभाग के संज्ञान में लाकर, दुरूस्त करवाने का आश्वासन दिया ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!