Dark Mode
भाजपा शहर मण्डल उनियारा की बैठक सम्पन्न

भाजपा शहर मण्डल उनियारा की बैठक सम्पन्न

टोंक । भाजपा शहर मण्डल के सभी बूथ अध्यक्षों, मोर्चा के अध्यक्षों, शक्ति केंद्र अध्यक्षों एवं पालकों आदि की एक आवश्यक बैठक  सन्त सुन्दरदास धर्मशाला उनियारा में  शनिवार को आयोजित की गई। इस अवसर पर सभी को ‘‘नमो ऐप’’ एवं सरल ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में बूथ संख्या 189 से 196 को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। इस मौके पर जयपुर शहर भाजपा सह-संगठन प्रभारी नरेश बंसल, विधानसभा विस्तारक अमित नायक, उत्तरप्रदेश से आये अल्पकालिक विस्तारक पारस  जैन ने कहा कि मतदान के अवसर पर बूथ मजबूत होगा, तभी ही भाजपा का देश में परचम लहराएगा । मेरा बूथ सबसे मजबूत के तहत सभी के कार्य पूर्ण करवाए गए ताकि बूथ मजबूत रहें । बैठक में भाजपा के सभी मोर्चा के अध्यक्षों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष  नमो नारायण, ओम प्रकाश वैष्णव, सुरेश कुमावत, शिवरतन कुशवाहा, योगेंद्र कुसवा, नंदलाल, मसरूर अहमद, राकेश, पंकज कुमार, चन्द प्रकाश, नरेंद्र सिंह, संजय शर्मा, सत्य नारायण, राहुल, लोकेश सैनी एवं प्रकाश प्रजापत आदि मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!