Dark Mode
कोटा नागरिक सहकारी बैंक की संचालक मण्डल की बैठक सम्पन्न

कोटा नागरिक सहकारी बैंक की संचालक मण्डल की बैठक सम्पन्न

 

कोटा। कोटा नागरिक सहकारी बैंक लि. कोटा के संचालक मण्डल, बोर्ड ऑफ मैनेजमेन्ट एवं ऋण कमेटी की बैठक नागरिक सहकारी बैंक के प्रधान कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्ष बैंक चैयरमेन राजेश कृष्ण बिरला ने की। प्रबंध निदेशक बिजेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि बैठक में बैठक में उपाध्यक्ष हेमराज सिंह हाड़ा, संचालकगण महेन्द्र शर्मा, राकेश जैन, महावीर सुवालका,ओमप्रकाश मेहरा, कमलेश ऋषि, रामदुलारी अग्रवाल,ऐश्वर्य जैन उपस्थित रहे ।
बैंक चेयरमैन राजेशकृष्ण बिरला ने बताया कि ऋण कमेटी की बैठक में 204 सदस्यों के 1644.20 लाख के ऋण स्वीकृत किए गए। बिरला ने बताया कि बोम व संचालक मण्डल की बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक से प्राप्त रिपोर्ट पर चर्चा की गई। संचालक मण्डल की बैठक में 418 नए सदस्य बनाये गए। प्रबंध निदेशक बैंक बिजेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि बैठक में सी. आर.आर. एवं एस.एल. आर. अवधिपार व एन.पी.ए ऋणों, जमाओं व एड़वास की समीक्षा की गई ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!