Dark Mode
बायतु विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों एवं निर्वाचन अभिकर्ताओं की बैठक आज

बायतु विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों एवं निर्वाचन अभिकर्ताओं की बैठक आज

बाड़मेर। विधानसभा आम चुनाव 2023 के तहत बायतु विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता, कानून व्यवस्था व अन्य बिन्दुओं के संबंध में आरओ कार्यालय बायतु में समस्त उम्मीदवारों एवं निर्वाचन अभिकर्ताओं की बैठक का आयोजन शुक्रवार को प्रातः 12 बजे किया जायेगा।
बायतु रिटर्निंग अधिकारी विवेक व्यास ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव 2023 के तहत बायतु विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता, कानून व्यवस्था व अन्य बिन्दुओं के संबंध में आरओ कार्यालय बायतु में समस्त उम्मीदवारों एवं निर्वाचन अभिकर्ताओं की बैठक का आयोजन पर्यवेक्षक आईएएस श्रीमती वृष्टि दास की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रातः 12 बजे किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी एवं पर्यवेक्षक श्रीमती वृष्टि दास द्वारा भय रहित मतदान, निष्पक्ष एवं अधिकाधिक मतदान, स्वीप गतिविधियों, आचार संहिता के उल्लंघन बाबत शिकायत एवं चुनाव सम्बन्धी अन्य परिवाद दोपहर 12 बजे से 01 बजे तक बायतु उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में सुने जाएंगे। इसी के साथ व्यय पर्यवेक्षक श्री सुरेश बाबु के.एन. द्वारा प्रातः 11 बजे समस्त उम्मीदवारों एवं निर्वाचन अभिकर्ताओं की बैठक का भी आयोजन किया जायेगा जिसमें अभ्यर्थियों के व्यय रजिस्टर का निरीक्षण किया जायेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!