Dark Mode
माकपा तहसील सचिवमंडल की बैठक संपन्न

माकपा तहसील सचिवमंडल की बैठक संपन्न

 चुनाव संचालन समिति का गठन 13 जॉन बनाकर नेताओं को दी जिम्मेदारी


सीकर । भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी) के सीकर तहसील कमेटी के सचिवमंडल की बैठक आज अमरचंद परीक की अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक को संबोधित करते हुए माकपा जिला सचिव कामरेड किशन पारीक ने कहा कि सीकर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी ने इस बार धोद के पूर्व प्रधान उस्मान खान को अपना प्रत्याशी बनाया है, और उन्होंने आम मतदाताओं से मिलना जुलना भी शुरू कर चुके हैं। जिला मुख्यालय होने के बावजूद सीकर शहर में सड़कों का बुरा हाल है और नवलगढ़ रोड,फतेहपुर रोड, शहर का अधिकांश हिस्सा जल भराव की समस्या से परेशान है। यहां तक खुले चैंबर में गिरकर पिछले दिनों छात्र की मौत हो चुकी है। पार्टी के प्रत्याशी उस्मान खान ने कहा कि माकपा ने पहले धोद पंचायत समिति के प्रधान के रूप में मेरे पर विश्वास किया और मैं पंचायत समिति का भवन बनाने सहित जनहित के लिए सदैव संघर्ष के मैदान में रहा। पार्टी ने विधानसभा के लिए मेरे को प्रत्याशी बनाया है तो मैं भी क्षेत्र की जनता की उम्मीद पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा । आम जनता कांग्रेस व भाजपा की नीतियों से तंग आ चुकी है और वह अब बदलाव के लिए तैयार है। सीकर तहसील सचिव झाबर सिंह काजला ने विधानसभा क्षेत्र में चुनावी प्रचार प्रसार के लिए अलग-अलग जॉन बनाने का प्रस्ताव दिया जिस पर ग्रामीण क्षेत्रों में 5 व शहर को 8 जॉन में बांट कर इंचार्ज बनाए गए जिनकी मीटिंग 20 जुलाई से शुरू हो जाएगी। आज की मीटिंग में अब्दुल कयूम कुरेशी, रामप्रसाद शर्मा ,सलीम चौहान, हरि सिंह गढ़वाल मौजूद रहे। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!