Dark Mode
राजस्व अर्जन संबंधित विभागों की बैठक आयोजित

राजस्व अर्जन संबंधित विभागों की बैठक आयोजित

सवाई माधोपुर। जिले के राजस्व अर्जन संबंधी आबकारी, खनिज, परिवहन, वाणिज्यकर एवं उप पंजीयन विभागों के अधिकारियों की बैठक जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
जिला कलक्टर ने विभिन्न बिन्दुओं पर जिले की प्रगति की समीक्षा कर समस्त अधिकारियों को अद्यतन सूचनाओं के साथ अर्जित राजस्व बढाने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध खान, निगर्मन, भण्डारण के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि रोडा एक्ट, एल आर एक्ट, भू राजस्व आय एवं भारतीय वसूली अधिनियम के तहत वसूली में तेजी लाएं। अवैध खनन पर लगातार कार्यवाही जारी रहे। उन्होंने कहा कि उपखण्ड अधिकारी स्तर से समस्त दस्तावेज ई-फाईलिंग सिस्टम से भेजा जाना सुनिश्चित करें। राजस्व न्यायालयों में राजस्व प्रकरणों के दर्ज, निस्तारण एवं शेष प्रकरणों की सूचना जीसीएमएस पोर्टल पर दर्ज करें। बैठक में जिला कलक्टर ने राजस्व प्रकरणों, भूमि रूपांतरण, राजस्व मदों के तहत वसूली की स्थिति, नामांतरण की प्रगति, राजस्व न्यायालयों सहित विभिन्न न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की स्थिति एवं आदेशों की पालना तथा सीमाज्ञान प्रकरणों की प्रगति की जानकारी प्राप्त कर समीक्षा की।
उन्होंने राजस्व से संबंधित अद्यतन सूचना नहीं भेजने वाले मित्रपुरा, टोडरा, बहरावण्ड़ा कलां, चौथ का बरवाड़ा, बौंली एवं मलारना डूंगर के उप पंजीयक अधिकारियों को सूचना नहीं भेजने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!