जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की बैठक आज
बालोतरा। जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित की जाएगी। जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने बताया कि शनिवार, 10 फरवरी को प्रातः 10 बजे पंचायत समिति सभागार भवन में जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान विभाग से संबंधित गत 3 बैठक कार्यवाहियों के विवरण, कार्यालय की कार्ययोजना, प्रगति रिपोर्ट, भौगोलिक स्थिति का विवरण, 100 दिवसीय कार्ययोजना व प्रगति रिपोर्ट के साथ विभाग की मुख्य योजनाओं व कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट पर विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक सूचना के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए।