Dark Mode
झुंझुनू विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

झुंझुनू विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

कार्यकर्ता विधानसभा में पार्टी को विजयी बनावें, व्यक्ति को नहीं- डॉ ओपी महिंद्रा

 
 
झुंझुनू ।  झुंझुनू विधानसभा के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक स्थानीय स्टेशन रोड स्थित खाना खजाना रेस्टोरेंट में राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री एवं झुंझुनू विधानसभा प्रवासी डॉ० ओपी महिंद्रा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई, जबकि अध्यक्षता कार्यक्रम विधानसभा संयोजक कमल कांत शर्मा ने की। विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधानसभा के प्रवासी पूर्व एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार डा० ओपी महिंद्रा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी को विजयी बनावे व्यक्ति को नहीं। प्रत्येक कार्यकर्ता को कमल के फूल के निशान के प्रति ईमानदार रहना होगा व्यक्ति निष्ठ होना पार्टी के लिए नुकसानदायक है। डॉ ओपी महिंद्रा ने विधानसभा के पांचों मंडल के कार्यकर्ताओं से वार्ता कर संगठन की व पन्ना प्रमुख स्तर तक की संरचना के बारे में जानकारी ली तथा मई माह में इस संरचना को धरातल पर पूर्ण करने की बात कही। उन्होंने कहा कि झुंझुनू विधानसभा को विजयी बनाने हेतु पुराने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संपर्क करना होगा। सभी समाजों में बैठक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी जन जन तक पहुंचानी होगी। उन्होंने विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से विजय दिलाने का संकल्प दिलवाया। राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पुनिया ने संगठन की आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी दी, जबकि जिला महामंत्री सरजीत चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक का संचालन नगर मंडल अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के विधानसभा संयोजक कमल कांत शर्मा ने किया। इनके अलावा भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील लांबा, राजेंद्र भांभू, कार्यक्रम की विधानसभा सह संयोजक इंद्राज सैनी भी मंच पर रहे। बगड़ मंडल अध्यक्ष व नगर पालिका चेयरमैन गोविंद सिंह राठौड़, कुलोद मंडल अध्यक्ष सतीश खीचड़, सुल्ताना मंडल अध्यक्ष बलजीत शर्मा, झुंझुनू ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भादरमल स्वामी, भाजपा नेता निशित बबलू चौधरी, पूर्व सरपंच अर्जुन सिंह महला ने दुपट्टा पहनाकर विधानसभा प्रभारी डॉ० ओपी महिंद्रा का स्वागत किया। इस मौके पर नगर महामंत्री रवि लंबा, दिलीप सैनी, विजेंद्र हटवाल, शक्ति केंद्र प्रभारी जगदीश गोस्वामी, जाकिर चौहान, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शौकत अली चौहान, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह मीणा, झुंझुनू ग्रामीण मंडल शक्ति केंद्र प्रभारी महावीर शर्मा, रामसिंह झाझरिया, सुभाष डूडी, गोपी राम जांगिड़, कृष्ण शर्मा, विजेंद्र शेखावत, मुकेश शर्मा बुडाना, सुमेर सैनी, बगड़ शक्ति केंद्र प्रभारी गोपाल स्वामी, नरेश शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, बाबूलाल सैनी, कुलोद मंडल के राकेश सरपंच, गोपाल सिंह शेखावत, विकास चौधरी, दिलीप सिंह मीणा, अनुपम जाखड़, हरलाल सिंह, चरण सिंह, सुल्ताना मंडल के राजकुमार मुंड राज कुमार जांगिड़, अशोक सैनी, श्योपाल पायल, आशु सिंह शेखावत, करणी सिंह शेखावत, राजू मारिकसर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!