Dark Mode
होली पर्व को लेकर शान्ति सदस्यों की बैठक आयोजित

होली पर्व को लेकर शान्ति सदस्यों की बैठक आयोजित

तारानगर.  होली पर्व को लेकर तारानगर थाना परिसर में गुरुवार को सीएलजी सदस्य व शान्ति समिति सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में होली पर्व पर कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था व्यवस्थित करने व शहर के सार्वजनिक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने पर चर्चा की गयी। नायब तहसीलदार सुरेन्द्र मीणा, डीएसपी ओमप्रकाश गोदारा व थानाधिकारी गोविन्दराम बिश्नोई ने कानून व्यवस्था बनाये रखने, शान्ति व सौहार्द से त्यौहार मनाने की अपील की। डीएसपी गोदारा ने कहा साइलेंसर में छेड़छाड़ कर पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बाईक सीज की जाएगी। पार्षद हरिसिंह बेनिवाल, जमरदीन तेली, पार्षद हरि इंदौरिया ने सीओ गोदारा से होलिका दहन पर पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाने का अनुरोध किया। थानाधिकारी गोविंदराम बिश्नोई ने कहा होली प्रेम व भाईचारे का पर्व है आपसी सौहार्द बनाये रखें। पंचायत समिति सदस्य मोहरसिंह ज्याणी, सरपंच फॉर्म अध्यक्ष प्रतिनिधि दौलत मेघवाल, उपभोक्ता समस्या निवारण प्रदेशाध्यक्ष अमरसिंह चारण, नगर अध्यक्ष भागीरथ भामी, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष मोहम्मद तैयब, बाबूहुसैन कुरैशी, जासम खोखर, रमज्यान लुहार, जगदीश व्यास, कुंदन सैनी, मनफुल बेद, राजू कस्वां, रामचंद्र प्रजापत, वीर बहादुर सिंह राठौड़, सहित सीएलजी के सदस्य बैठक में उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!