राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ (एकीकृत) शाखा झालावाड़ की बैठक सम्पन्न
झालावाड़ . झालावाड़ में मंगलवार दिनांक 2 मई को राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ (एकीकृत) शाखा झालावाड़ की बैठक जिलाध्यक्ष राम चंद धाकड़ की अध्यक्षता में मेडिकल कॉलेज झालावाड़ में संपन्न हुई जिसमें जिले के अधिकतर फार्मासिस्ट साथियों ने भाग लिया । मीटिंग में जिले की कार्यकारिणी मैं कुछ बदलाव किए गए जिसमे सर्वसमहमति से मुकेश नागर को जिलाध्यक्ष, फेज गोरी व दिनेश मालव को सचिव, पंकज काशवानी को कोषाध्यक्ष, मुकेश तिलकर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामचंद्र धाकड़ को मीडिया प्रभारी, जितेंद्र कर्दम को जिला आईटी सेल प्रभारी, दीपिका जैन को महिला प्रभारी, वाज़िद हुसैन व भूपेंद्र नाथावत को उपाध्यक्ष, मदन नागर को संविदा फार्मासिस्ट प्रभारी चुना गया। मीटिंग में अशोक, दुष्यंत, अर्जुन, दानिश, आसिम, नितिन, महावीर, अंशुल, कृतिका सोनी, वाहिद मोहम्मद, भूपेंद्र नाथावत आदि अन्य फार्मासिस्ट ने भी भाग लिया। इस मीटिंग में संविदा पर लगे फार्मासिस्टों को भी एक ही मंच पर आकर काम करने के लिए आग्रह किया गया, भविष्य में झालावाड़ जिले सभी फार्मासिस्ट एक ही कार्यकारिणी के बैनर तले कार्य करेंगे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुकेश नागर ने साथियों को विश्वास दिलाया कि फार्मासिस्ट साथियों की सभी लंबित मांगो को मनवाने के लिए पुरजोर प्रयाश किया जाएगा और साथ ही उन्होंने कहा कि हमे मरीजो की सेवा करने का मौका मिला है तो हमे अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से करना चाहिए।