Dark Mode
राजस्थान शिक्षक संघ की बैठक सम्पन्न

राजस्थान शिक्षक संघ की बैठक सम्पन्न

इन्द्रगढ़ . राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा इंद्रगढ़ व लाखेरी कि आज उपशाखा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता इंद्रगढ़ उपशाखा अध्यक्ष दिनेश गोचर द्वारा की गई, उपशाखा बैठक में पर्यवेक्षक रूप में प्रवास पर पधारे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पर्यवेक्षक धीरज तर्क, जिला अध्यक्ष अनिल सामरिया ,जिला मंत्री मुकेश शर्मा, जिला संगठन मंत्री रामराज बराला ,बूंदी ग्रामीण अध्यक्ष राकेश शर्मा आदि का अतिथि रूप में स्वागत किया,
जिला सह संगठन मंत्री पवन प्रजापत ने उपशाखा में शिक्षकों की समस्याएं बताई, जिनमें बीएलओ पद से शिक्षकों को हटाने व स्थानांतरण खोलने आदि की मांग की गई,
पर्यवेक्षक धीरज तर्क द्वारा बताया गया कि संगठन द्वारा 11 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर पूरे प्रदेश में प्रत्येक उपशाखा में जिला मुख्यालय तक पदयात्रा की जाएगी व पुरे प्रदेश में उग्र आंदोलन किया जाएगा,,
शिक्षकों ने बीएलओ पद से हटाए जाने की मांग की
बैठक में उपशाखा मंत्री नरेश मीणा ने पदोन्नति डीपीसी को लेकर अपने विचार व्यक्त किए
लाखेरी उपशाखा अध्यक्ष सतीश प्रजापत द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया व‌ कल्याण मंत्र के साथ बैठक समाप्ति की घोषणा की गई।
बैठक में महेंद्र सिंह राजावत ,ओम प्रकाश साहू ,गिर्राज साहू ,विद्या शंकर प्रजापत, रेखवीर सिंह चौधरी, जोधराज मीणा, रेवड़ी लाल गुर्जर ,सुरेंद्र जैन, मिथिलेश प्रसाद,महावीर जैन आदि शिक्षक मोजूद रहै ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!