राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा इन्द्रगढ की बैठक संपन्न
इन्द्रगढ़ . इन्द्रगढ़ मे राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा इन्द्रगढ की बैठक खेड़ली बालाजी परिसर में आयोजित की गई। अध्यक्ष दिनेश गोचर ने बताया दिनांक 28 मई 2023, रविवार को राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ का प्रदेश अधिवेशन जयपुर में होगा। इस अधिवेशन में उपशाखा से अधिक से अधिक सदस्यों का भाग लेने की कार्य योजना बनाई, जिला सह संगठन मंत्री पवन प्रजापत ने सदस्यता अभियान की समीक्षा की ।
उपशाखा मंत्री नरेश मीणा ने उपशाखा में कार्यरत शिक्षकों की समस्याएं बताई,जिनमे जिलाधिकारी कार्यालय मे काफी समय से लंबित एसीपी प्रकरण व गैर शैक्षणिक कार्यों में शिक्षको को लगाया जाना प्रमुख समस्या रही। बैठक में पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह हाडा , पूर्व जिलाउपसभाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू , सुरेन्द्र जैन, जोधराज मीणा, गिर्राज साहू, रेवडीलाल गुर्जर, आत्माराम मीणा आदि मौजूद रहे।