रावणा राजपूत समाज की बैठक मेड़ता में होगी आज
आलनियावास. रावणा राजपूत समाज की बैठक रविवार को मेड़ता सिटी में आयोजित होगी। नागौर जिला अध्यक्ष गणपतसिंह पिडियार ने बताया कि जिला एवं प्रदेश स्तरीय समाज के प्रतिनिधि भाग लेंगे। बैठक के दौरान प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। साथ ही विभिन्न संगठनों में बंटे हुए समाज को एकजुट करने के साथ सामाजिक एकता पर बल दिया जाएगा। बैठक का आयोजन नगर पालिका फाटक संख्या सी 12 के पास स्थित रावणा राजपूत समाज भवन में सुबह 11 बजे होगा।