साण्डेराव ग्राम सेवा सहकारी समिति की बैठक संपन्न, भामाशाहों का हुआ सम्मान
सुमेरपुर. उपखण्ड क्षेत्र के सांडेराव में ग्राम सेवा सहकारी समिति की एक दिवसीय आम जनरल बैठक का आयोजन समिति के अध्यक्ष हणवंत सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुई।इस दौरान सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत, पीसीसीबी बैंक उपाध्यक्ष करणसिंह मेडतिया,दुग्ध उत्पादन समिति पाली जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिठिया,अनोपसिंह सुमेरपुर,अरविंद यादव,साण्डेराव सरपंच श्रीमती दाखुदेवी भील,उप सरपंच प्रवीण सिंह राठौड़ अतिथि के रूप में मौजूद रहे। व्यवस्थापक गोरधन देवासी ने संस्था का लेखा विवरण,आय व्यय आॅडिट रिपोर्ट एवं आगामी वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया गया।उपस्थित सदस्यों की समस्या सुनी तथा उनकी और से सुझाव भी लिए गएं।समिति परिसर में गोदाम रिपेयरिंग के लिए सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत से विधायक कोष से राशि देने की मांग भी की गई तथा समिति भवन में कुलर,पंखे सहित अन्य सामग्री देने वाले भामाशाहों का सम्मान किया गया।इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।