सेक्टर ऑफिसर और सुपरवाइजर की बैठक
डीडवाना. विधानसभा आम चुनाव के दृष्टिगत को लेकर रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम डीडवाना पर सेक्टर ऑफिसर तथा सुपरवाइजर की बैठक रखी गई ।रिटर्निंग अधिकारी डीडवाना जीतू कुलहरी ने जानकारी देते हुए बताया कि निष्पक्ष मतदान हेतु सेक्टर ऑफिसर और सुपरवाइजर की आवश्यक बैठक रखी गई जिसमें जिन 123 बूथ जहां वेबकास्टिंग होनी है इस संबंध में सभी अधिकारियों से फीड बैक लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।सभी बूथों पर मूलभूत सुविधाओं पर फीड बैक लेते हुए संबंधित कार्मिकों और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए 8 महिला प्रबंधित बूथों, दिव्यांगजन प्रबंधित बूथ,आदर्श बूथ,यूनिक बूथ तथा इको फ्रेंडली बूथ पर उपस्थित विकास अधिकारी डीडवाना/मौलासर , सी बी ओ डीडवाना/मौलासर तथा आयुक्त नगर परिषद को आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया ।चुनाव आयोग द्वारा जारी गाइड लाइन के निर्देशों चुनाव के 72 घंटे पूर्व, 48 घंटे पूर्व तथा चुनाव के दिन होने वाले आवश्यक कार्य पूर्ण करने तथा मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं पूर्ण करने एवं निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराने हेतु उपस्थित कार्मिकों एवं अधिकारियों को पाबंद किया गया ।