श्री मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की बैठक आयोजित
आमेट. श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्थान आमेट की एक बैठक सोनारी माताजी मंदिर प्रांगण आमेट पर रखी गई। बैठक में समाज हित और विकास हेतु कार्य करने, समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने संबंधित निर्णय लिये गये। इस अवसर पर समाज की नई कमेटी का सवंसम्मति से गठन किया गया।
जिसमें अध्यक्ष पद पर हर्षित अड़ानिया, उपाध्यक्ष कैलाश कान्दला व रोशन खजवानिया, कोषाध्यक्ष गणपत अड़ानिया, सचिव ओमप्रकाश जवड़ा व पवन बेवाल, संगठन मंत्री
प्रहलाद मलांडिया व शांति लाल अड़ानिया, प्रचार मंत्री सुरेश अड़ानिया व पंकज अड़ानिया, व्यवस्था मंत्री दीपक जवड़ा व सम्पत जवड़ा, सांस्कृतिक मंत्री रवि अड़ानिया,सुनील वेनाथिया, राहुल अड़ानिया, श्यामसुन्दर मलंडिया, किशोर कांदला, उत्तम जवड़ा को चुना गया।
तथा सरंक्षक के रूप में बंशीलाल अड़ानिया, नारायण लाल जवड़ा, मोहन लाल सोलीवाल, मदन सोलीवाल,गोपाल खरबलिया, कन्हैया लाल खरबलिया, विष्णु लाल अड़ानिया व अन्य सदस्यों को मनोनीत किया गया।
बैठक में सभी ने अपने विचार रखे और नवनियुक्त कमेटी सदस्यों का स्वागत अभिनंदन किया।