महिला एव बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ की बैठक हुई संपन्न
डीडवाना. अखिल राजस्थान महिला एंव बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ तथा प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्रसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में डीडवाना मे संगठन को मजबूत करने को लेकर संगठन की नींव रखी गई जिसमें संगठन की कार्य करणी का विस्तार करते हुए जरीना बानो को डीडवाना कि कार्यकारी अध्यक्ष सर्व समिति से बनाया गया यह नियुक्ति मधुबाला शर्मा प्रदेश अध्यक्ष अखिल राजस्थान महिला बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ के द्वारा दी गई इस अवसर पर कविता शारदा सुमन रुकमा व अन्य महिलाएं उपस्थित रही प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ ने संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया व संगठन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की बात कही जिस पर सभी ने अपनी सहमति जताई ।