कारगिल विजय दिवस को लेकर बैठक 26 को
सोजत। 24 वां कारगिल विजय दिवस को लेकर 26 जुलाई (बुधवार) को प्रातः 11:30 बजे पूर्व सैनिक एवं सैन्य मातृशक्ति की एक मीटिंग का आयोजन वैद सैन मंदिर (तालाब के पास ) में रखी गई है। जिसमें कारगिल विजय दिवस को लेकर किए जाने वाले कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। मीटिंग में कैप व मेडल लगाकर आना है। यह जानकारी संगठन के सचिव अशोक सैन ने दी ।