Dark Mode
जिला कलक्टर द्वारा बैठक का आयोजन

जिला कलक्टर द्वारा बैठक का आयोजन

डीडवाना। कलक्टर बाल मुकुन्द असावा द्वारा जिला कलक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में राजस्व अधिकारियों के समस्त बैठक आयोजित की गयी, जिसमें राजस्व न्यायालय में विचाराधीन 5 से 10 वर्ष पुराने प्रकरणों में नियमित सुनवाई करने एवं रास्तों संबंधित मामलों का निर्धारित अवधि में निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक प्रयोजनार्थ भूमि आवंटन, कृषि भूमि के रूपान्तरण प्रकरण, राजकीय भूमि पर अतिक्रमणों को चिन्हित कर हटाने के संबंध में निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त जिला स्तरीय अधिकारियों से केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने एवं वंचित पात्र लाभार्थियों को चिन्हिनीकरण कर योजना का लाभ दिलाने एवं विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की जाकर यथाशीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर डीडवाना श्योराम वर्मा एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर कुचामन श्री रविन्द्र कुमार के साथ जिले के समस्त जिला स्तरीय अधिकारी एवं जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार एव नायब तहसीलदार उपस्थित रहें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!