ब्राह्मण महापंचायत को सफल बनाने को लेकर बैठक आयोजित
सीकर . जयपुर में 19 मार्च को आयोजित ब्राह्मण महापंचायत को सफल बनाने के लिए बुधवार को ब्राह्मण समाज ने कोलिडा,सीकर में बैठक आयोजित कर महापंचायत में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने व सभा को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श कर चर्चा की गई विप्र सेना जिला अध्यक्ष अमित पुजारी ने बताया कि बैठक में जयपुर में होने वाली महापंचायत में सीकर विधानसभा से हजारों की संख्या में भाग लेने को लेकर व्यवस्थाओ पर चर्चा कर बसों के लिए जगह सुनिश्चित की गई जिसमे 19 मार्च को सुबह 7.15 बजे शीतला चौक, परशुराम पार्क,सुभाष चौक,पंचमुखी बालाजी जीवन नगर, राधाकिशन पूरा, बसंत विहार, बांडिया बास, कटराथल, तारपुरा, कोलिडा, रघुनाथगढ़,गोकुलपुरा,सहित अन्य स्थानों पर जाने के लिए बसों की व्यवस्था रहेगी विधानसभा अध्यक्ष मनीष पारीक ने बताया की आयोजित बैठक में विप्र सेना राष्ट्रीय महामंत्री महेश शर्मा विप्र सेना राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश पारीक विप्र सेना प्रदेश अध्यक्ष दिनेश दादिया सुनीता शर्मा तेजप्रकाश कोलिडा अमित शर्मा नरेंद्र चोटिया संदीप पारीक राजेश शर्मा नवीन शर्मा सोनू पारीक मौजूद रहे बैठक में कार्यकर्ताओं को जिमेदारी दी की शहर के वार्ड और गांव ढाणी जाकर ब्राह्मण समाज के लोगो से संपर्क कर उन्हे महापंचायत में भाग लेने के लिए संपर्क करे