नामांकन कार्यक्रम में पहुंचने को लेकर बैठक आयोजित
सरवाड़। कस्बे में भाजपा शहर मण्डल कार्यकर्ताओं की बैठक मण्डल अध्यक्ष प्यारेलाल खटीक की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न गौतम के नामांकन कार्यक्रम को लेकर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए कहा गया। संचालन महामंत्री कुशल किशोर सोनी ने किया। बैठक में पूर्व जिला देहात महामन्त्री राधेश्याम पोरवाल ने कार्यकर्ताओं को नामांकन कार्यक्रम व पटेल मैदान में आयोजित जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को पहुंचने की अपील की। बैठक में मंडल अध्यक्ष प्यारे लाल खटीक, पूर्व जिला महामंत्री राधेश्याम पोरवाल, पूर्व चेयरमैन दुर्गा लाल माली, पूर्व मण्डल अध्यक्ष नोरत माली, चैन सिंह पगारिया, महामन्त्री शिवप्रकाश आचार्य, नंदकिशोर रेगर, बँटी टाक, उपाध्यक्ष कैलाश घारू, सद्दीक सिलावट, पूर्व पार्षद शैलेन्द्र जैन, पार्षद गणेश माली,जीवराज भील, इमरान आसाम,युवा मोर्चा अध्यक्ष कन्हैया लाल माली, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष इरफान मंसूरी, बूथ अध्यक्ष महेश भटनागर,अचलु सेवता,सूरज माली,राजेन्द्र शर्मा,फूलचंद माली,घीसा लाल माली, कालू गुराक, तेजपाल सेवता, छोटू भाटी, भागचंद चापा,सागर सोनी,सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए।