राजस्थान मिशन 2030 के तहत बैठक का आयोजन
डीडवाना. मुख्यमंत्री राजस्थान आर्थिक सुधार सलाहकार परिषद के नेतृत्व में विकसित राजस्थान 2030 दस्तावेज ( VISION DOCUMENT) तैयार करने के संबंध में। मुख्यमंत्री राजस्थान आर्थिक सुधार सलाहकार परिषद् के नेतृत्व में विकसित राजस्थान 2030 के अन्तर्गत राजस्थान को देश में अग्रणी राज्य बनाने हेतु VISION DOCUMENT तैयार किया जाना है जिसके लिये वन एवं पर्यावरण से संबन्धित इनके सरक्षण एवं विकास हेतु जिला स्तर पर पुरानी पंचायत समिति सभागार डीडवाना में जिला स्तरीय परामर्श सभा का आयोजन किया उक्त सभा में वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन के सम्बन्धित हितधारकों, विशेषज्ञों जैसे VFPMC/EDC सदस्यों स्वयंसेवी संस्थाओं वन्यजीव विशेषज्ञों तथा पर्यावरण विभाग से उद्योग संगठन / फडरेशन / प्रतिभागियों को साझा कर उनसे सुझावों प्राप्त किए एवं दिए गए सुझाव बिन्दुओं को नोट किया गया । आज की बैठक में वन एवं पर्यावरण से जुड़े संबंधित सुझावो को लिया गया जिसमें वन विभाग उद्योग संगठनों सामाजिक संगठनों के लोगों के द्वारा सुझाव दिए गए उद्योग संगठनों और वन विभाग के कार्मिकों ने इस बैठक में हिस्सा लेकर अपने-अपने सुझाव दिए किस तरह पर्यावरण को संरक्षण किया जाए वन को विकसित करने में क्या-क्या किया जाए पर्यटन को बढ़ावा देने में क्या-क्या करना चाहिए इन सभी विषयों को लेकर सुझाव दिए गए अब इन सभी सुझावों को राज्य सरकार को भेजा जाएगा जिसमें सभी ने अपने-अपने सुझाव दिए और सभी ने पर्यावरण वन्य जीव पर्यटन स्थलों को लेकर अच्छे-अच्छे सुझाव दिए । उक्त बैठक में वन विभाग से DFO ज्ञानचंद मकवाना नागौर से पर्यावरण विभाग की RO सविता सहायक अभियंता पर्यावरण विभाग तेजराज गौड़ सदस्य पर्यावरण संरक्षण हंसराज नागोरा और उद्योग संगठनों के वन विभाग के पर्यावरण विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।