Dark Mode
राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल अभ्यारण्य क्षेत्रा के लोगों के विस्थापन के संबध में बैठक

राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल अभ्यारण्य क्षेत्रा के लोगों के विस्थापन के संबध में बैठक

धौलपुर  । राष्ट्रीय चम्बल घड़ियाल क्षेत्रा के लोगों के विस्थापन एवं पुनर्वास पर चर्चा हेतु जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपवन संरक्षक राष्ट्रीय  चम्बल घड़ियाल अभ्यारण्य अनिल कुमार यादव ने बताया कि जंतु मानव विवाद एवं वन्यजीवों की सुभेद्यता को ध्यान में रखते हुए चम्बल नदी के किनारे से 1 किलोमीटर तक के क्षेत्रा में रहने वाले वाशिंदों का पुनर्वास किया जाना है। जिला कलक्टर ने चम्बल की सीमा से 1 किलोमीटर की दूरी के सीमांकन के निर्देश दिये। बैठक में विस्थापित होने वाले लोगों के पुनर्वास हेतु भूमि अथवा नकद मुआवजा देने की संभावना पर चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने पशुपालन विभाग को प्रभावित लोगों के पशुधन की गणना के निर्देश दिये ताकि क्षतिपूर्ति की प्रक्रिया हो सके। उपखंडाधिकारी सरमथुरा को विस्थापित लोगों के भू स्वामित्व रिकॉर्ड प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने विस्थापित लोगों की आजीविका हेतु संसाधन एवं अवसर दिलाये जाने की बात की। बैठक में बताया गया कि मुआवजे एवं क्षतिपूर्ति हेतु 18 वर्ष से अधिक उम्र के वयस्क को परिवार माना जायेगा एवं उसे समान नकद मुआवजा अथवा भूमि प्राप्त होगी। जिला कलक्टर ने इस संबंध में सभी हितधारकों को विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये एवं मौका स्थिति का अध्ययन करने को कहा।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तौमर, एसडीएम धौलपुर अनूप सिंह, एसडीएम बाड़ी गिरधर सिंह, एसडीम सरमथुरा मनीष कुमार जाटव, जिला वन अधिकारी किशोर गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!