Dark Mode
राजस्थान संस्कृति महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक

राजस्थान संस्कृति महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक

धौलपुर । राजस्थान संस्कृति महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु उचित स्थान का चयन, कार्यक्रम के संचालन हेतु टेंट लाईट आदि की व्यवस्था, स्थानीय कलाकारों द्वारा नुक्कड नाटक आदि के माध्यम से सरकारी लोक कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार आदि पर चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने नगर परिषद को टेंट, लाईट, साउन्ड, पानी, सफाई, चलित शौचालय आदि की व्यवस्था के निर्देश दिये। बैठक में कार्यक्रम स्थल के रूप मेें मेला ग्राउन्ड, मचकुण्ड रोड का चयन किया गया। लोक कलाकारों को बुलाने का दायित्व पर्यटन विभाग को दिया गया। उन्होंने कहा कि  धौलपुर के लोक कलाकारों को प्राथमिकता दी जाये बाद में निकटवर्ती जिलों से स्थानीय कलाकारों को बुलाया जाये। उपनिदशक पर्यटन संजय जोहरी ने बताया कि मुख्यमंत्राी द्वारा लोक कला एवं संस्कृति को बढाया देने के उदद्ेश्य से सम्पूर्ण राज्य में राजस्थान संस्कृति महोत्सव मनाने के निर्देश दिये गये हैं। ब्लॉक स्तर पर 20 से 26 मार्च तथा जिला स्तर पर दो दिवसीय 29 एवं 30 मार्च को राजस्थान संस्कृति महोत्सव मनाया जायेगा। जिला कलक्टर ने डीडी आईसीडीएस भूपेश गर्ग को कार्यक्रम में हाट एवं रात्रि बाजार आयोजित बाजार कराने के निर्देश दिये। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर, उपखण्डाधिकारी धौलपुर अनूप सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयन्तीलाल मीना उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!