Dark Mode
युवा महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक

युवा महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक

उदयपुर । मुख्यमंत्री बजट घोषणा की क्रियान्विति में राजस्थान युवा बोर्ड की ओर आयोजित हो रहे राजस्थान युवा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। युवा बोर्ड की ओर से नियुक्त समन्वयक भैरूलाल गायरी ने बुधवार को शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेह तथा रेजीडेंसी स्कूल में बैठक लेकर आयोजन की तैयारियां पर चर्चा की।
समन्वयक गायरी ने युवा बोर्ड के दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए महोत्सव से अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने, प्रार्थना सभा में छात्र-छात्राओं को युवा महोत्सव में होने वाली प्रतियोगिताओं की जानकारी देते हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित करने, बच्चों को रजिस्ट्रेशन के लिए तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई।
इस दौरान फतेह विद्यालय के प्राचार्य चेतन पानेरी तथा रेजीडेंसी स्कूल की प्राचार्य रंजना मिश्रा सहित स्टाफ मौजूद रहा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!