शहरी ओलम्पिक तैयारियों को लेकर बैठक,
आमेट. राजीव गांधी शहरी ओलंपिक की तैयारी हेतु एक बैठक का आयोजन नगर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पुस्तकालय में किया गया। राज्य सरकार द्वारा शहरी ओलंपिक आयोजन 10 जुलाई 2023 से किया जाएगा। जिसमें शहर की प्रतिभाओं को भी खेलों से निखारने का अवसर प्राप्त होगा। शहरी ओलंपिक हेतु आयोजक नगरपालिका आमेट एवं शिक्षा विभाग की ओर से स्थानीय यूसीईईओ कार्यालय आमेट व्यवस्था हेतु रहेंगे । बैठक में नगरपालिका चेयरमैन कैलाश मेवाड़ा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा शिक्षा अधिकारी नरेंद्र नरेंद्र सिंह चुंडावत, प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमेट ओमप्रकाश महावर, शारीरिक शिक्षक गिरिराज एवं राधेश्याम आछएरआ, कनिष्ठ सहायक श्रीपाल पारीक, नरेगा प्रभारी अभिषेक शर्मा, रोशनलाल तेली,प्रकाश पालीवाल उपस्थित रहे।