Dark Mode
राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए मीटिंग का आयोजित हुई

राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए मीटिंग का आयोजित हुई

ब्यावर। आगामी 9 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के संबंध में श्रीमती संगीता शर्मा, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) अजमेर द्वारा ब्यावर मुख्यालय पर न्यायिक अधिकारीगण के साथ मीटिंग का आयोजन किया गया। जिला न्यायाधीश द्वारा मींिटंग में उपस्थित न्यायिक अधिकारीगण को उनके न्यायालयों में लंबित 138 एन.आई. एक्ट प्रकरण, एम.ए.सी.टी. प्रकरण, बैंकों वसूली व राजीनामा योग्य फौजदारी प्रकरणों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में चिन्हित कर आगामी कार्यदिवसों पर लोक अदालत पूर्व चिन्हित प्रकरणों में प्री-काउंसलिंग व डोर-स्टेप-काउंसलिंग करवाने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होने बैंक व वित्तीय संस्थानों के लंबित बैंक रिकवरी, चैक अनादरण के प्रत्येक मामलों में राजीनामा होने की संभावना बताते हुए पक्षकारान के मध्य समझाईश करने हेतु प्रात्सोहित किया। तालुका अध्यक्ष डॉ. जीतेन्द्र सांवरिया ने आगामी सप्ताह में पंचायत स्तर पर किये जा रहे कैंपों के बारे में जानकारी दी। मीटिंग में डॉ. वीनू नागपाल, अपर सेशन न्यायाधीश सं.1,ब्यावर, संजय मीणा, अपर सेशन न्यायाधीश सं.2,ब्यावर, डॉ. जितेन्द्र सांवरिया, अपर सेशन न्यायाधीश सं.3,ब्यावर, न्यायिक अधिकारीगण महावीर सिंह चारण, राजेश्वर विश्नोई, अजय विश्नोई, श्रीमती कोमल मोटियार, श्रीमती ऋतु चंदानी, श्रीमती नीतू, श्रीमती शैली परवाल उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!