खिंचन गावँ में हुआ मेगा संध्या शिविर का आयोजन
फलोदी . भारतीय स्टेट बैंक फलोदी द्वारा खीचन गाँव में दिनांक 25.05.2023 को मेगा संध्या शिविर का आयोजन किया गया ।
शिविर के मुख्य अतिथि सहायक महाप्रबंधक थानाराम सोलंकी - क्षेत्रीय कार्यालय जैसलमेर व अध्यक्षता सहायक महाप्रबंधक श्री प्रवीण सिंह टाक- आदर्श नगर शाखा फलोदी ने की । मुख्य प्रबन्धक हेमेन्द्र सांखला ने किसानों व व्यापरियो के लिये बैंक द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओ - पोली हाउस, डेयरी उद्योग, वेयर हाउस, सीड्स ग्रेडिंग, एसएमई के अन्तर्गत स्थापित किये जाने वाले उद्योग तथा इन पर मिलने वाली सब्सिडी की जानकारी दी । शिविर में पधारे हुये सभी वरिष्ठ किसानों व व्यापरियो का साफा व प्रशस्ति-पत्र से मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा सम्मान किया गया तथा सभी के लिये जलपान की व्यवस्था की गई । आशीष गुप्ता मुख्य प्रबन्धक - नई सड़क शाखा फलोदी व कमलेश मीणा मुख्य प्रबन्धक - आदर्श नगर शाखा फलोदी ने शिविर में पधारे सभी मेहमानों का स्वागत व आभार प्रगट किया। शिविर में संगीत श्रीवास्तव, प्रवीण परिहार(क्षेत्रीय कार्यालय जैसलमेर ) श्रवण कुमार माली, सुनीलकुमार माली, पूनीत यादव, पुखराज़ माली, अनिलराम, किस्तूराम, उदाराम देवड़ा, सूनेहा सृस्टी, कुलदीप सिंह पुनिया, प्रमोदकुमार मीणा, कोमल, अभिषेक कागरा, प्रकाश परिहार, टार्जन, उमेश कुमार आदि दोनों शाखाओ के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थ रहे । शिविर में मंच संचालन लक्ष्मीनारायण माली द्वारा किया गया ।