मेघवाल समाज का शैक्षिक विकास सम्मेलन सम्पन्न, भामाशाहों ने 51 लाख भेंट किये
फलोदी . जिला मुख्यालय के मोहन छंगाणी नगर में माॅडल स्कूल के पास स्थित मेघवाल समाज शिक्षण संस्थान फलोदी के निर्माणाधीन छात्रावास भवन परिसर में रविवार को मेघवाल समाज का एक दिवसीय शैक्षिक विकास महासम्मेलन छात्रावास निर्माण में अधिक से अधिक आर्थिक सहयोग देने तथा समाज में शिक्षा को बढावा देने के आह्वान के साथ सम्पन्न हुआ।
इन्होने किया संबोधित:
इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुये पूर्व प्रधान माणकलाल मेघवाल एवं सेवानिवृत्त चीफ कमिश्नर केआर मेघवाल ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का सर्वागीण विकास होगा। इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुये डिस्काॅम जोधपुर के निदेशक तकनीकी मदनलाल मेघवाल ने कहा वंचित तबके के विधार्थियों की शिक्षा में छात्रावासों का अपना विशिष्ट महत्त्व है। सम्मेलन में संस्थान के अध्यक्ष जगदीश जयपाल एवं कोषाध्यक्ष गोरधन जयपाल ने संस्थान का प्रगति प्रतिवेदन तथा आय -व्यय का ब्यौरा पेश किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी दीपाराम कड़ेला, समाज अध्यक्ष बद्रीनारायण जयपाल, प्रधान सिमरथाराम गोयल, उपाध्यक्ष चेतनराम गंढेर, शिक्षाविद बद्रीनारायण पंवार, भैराराम मकवाना, सरपंच केसुराम जयपाल, डाॅ. लक्ष्मण बाला, अशोक कुमार मेघवाल, पूर्व सरपंच चंद्राराम जयपाल आदि ने भी विचार व्यक्त करते हुये छात्रावास निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया।
भामाशाहों का सम्मान:
इस अवसर पर छात्रावास भवन निर्माण में सहयोग करने वाले भामाशाहों का माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर विभिन्न गांवों के दर्जनों भामाशाहों ने लगभग 51 लाख रुपये का सहयोग देने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट गोरधन जयपाल, अशोक कुमार मेघवाल एवं किशनाराम पंवार ने किया।
इनकी रही उपस्थिति:
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष गोरधनराम खेतूसर, रावतराम जयपाल, बीडीओ प्रहलादराम पंवार, जगदीशलाल पंवार, काछुराम पंवार, घेवरराम चौहान, एडवोकेट किशन मेघवाल, तुलछाराम परिहार, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। अंत में अध्यक्ष जगदीश जयपाल एवं उपाध्यक्ष चेतनराम गंढेर ने आभार व्यक्त किया। एक दिवसीय महासम्मेलन में फलोदी जिले के फलोदी, बाप, लोहावट, आऊ, देचू, बापिणी एवं घंटियाली क्षेत्र सैकड़ो लोगों ने उत्साह से भाग लिया।