Dark Mode
मेघवाल का पाॅवर लिफ्टिंग खेल प्रतियोगिता में चयन

मेघवाल का पाॅवर लिफ्टिंग खेल प्रतियोगिता में चयन

 
 फलोदी .  मौलाना आजाद विश्वविद्यालय जोधपुर द्वारा आयोजित पाॅवर लिफ्टिंग खेल का ट्रायल में रोशनलाल पुत्र कोजाराम मेघवाल फौजी निवासी टेकरा का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है।
        अब वे भटिंडा पंजाब में स्थित गुरु काशी विश्वविद्यालय में 21 फरवरी से आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पाॅवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में  शामिल होंगे। रोशनलाल पिछले कई वर्षो से शहर में रहकर पढाई के साथ खेल की तैयारी कर रहे है। रोशनलाल पहले भी कई बार राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खेलो में भागीदारी निभा चुके है। रोशनलाल का ऑल इंडिया इंटर यूर्निवसिटी चैंपियनशिप में चयन होने पर समाज के गणमान्य नागरिकों ने खुशी व्यक्त करते बधाई दी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!