Dark Mode
मेहाड़ा पुलिस ने अवैध गांजा, डोडा पोस्त जप्त  कर एक आरोपी शिभूंराम को गिरफ्तार किया 

मेहाड़ा पुलिस ने अवैध गांजा, डोडा पोस्त जप्त  कर एक आरोपी शिभूंराम को गिरफ्तार किया 

खेतड़ी ।  मेहाड़ा पुलिस ने शनिवार को 940 ग्राम अवैध गांजा व 452 ग्राम डोडा पोस्त जप्त कर आरोपी शिंभूराम को गिरफ्तार किया। थाना अधिकारी सरदारमल ने बताया कि बसई में गश्त के दौरान अवैध पदार्थ लाने की सूचना पर पुलिस ने  मोटरसाइकिल चालक को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसके पास कुछ नहीं मिला। लेकिन जब उसकी मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस की तलाशी ली गई तो मोटरसाइकिल की डिग्गी में दो पॉलिथीन की थैली मिली जिन्हें चेक किया तो एक पॉलिथीन की थैली में डोडा पोस्ट, दूसरी थैली में गांजा पाया गया। पुलिस ने गांजा व डोडा पोस्ट जप्त कर आरोपी शिंभूराम पुत्र कानाराम जाति गुर्जर निवासी ढाणी जिंदड थाना नांगल चौधरी को गिरफ्तार किया।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!