Dark Mode
राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के सदस्य आज करेंगे जनसुनवाई

राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के सदस्य आज करेंगे जनसुनवाई

कोटा । राजस्थान राज्य मानव अधिकारी आयोग के सदस्य महेश गोयल (पूर्व आईपीस) गुरूवार को दो दिवसीय दौरे पर कोटा पहुंचे। आयोग सदस्य 12 मई को प्रातः 11ः30 बजे सर्किट हाउस में जन सुनवाई करेंगे जिसमें आम नागरिक अपनी परिवेदना प्रस्तुत कर सकेंगे।
जिला कलक्टर ओपी बुनकर ने बताया कि आयोग सदस्य 12 मई को सर्किट हाउस में जनसुनवाई करेंगे जिसमें आम नागरिक उपस्थित रहकर अपनी समस्या से अवगत करा सकेंगे। उन्होंने संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनसुनवाई के समय पर आवश्यक रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि आयोग सदस्य जनसुनवाई के उपरान्त पुलिस थाने, चिकित्सालय, राजकीय छात्रावास अथवा कारागृह का औचक निरीक्षण करेंगे। आयोग सदस्य रात्रि विश्राम कोटा कर प्रातः 10 बजे कोटा से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!