सदस्यता अभियान को लेकर बैठक
सरदारशहर . राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय, सरदारशहर की आवश्यक बैठक टांटिया बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सरदारशहर में जिला संगठन मंत्री जगदीश जोशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिला उपाध्यक्ष गोपाल जांगिड़ ने संगठन के सदस्यता अभियान की रुपरेखा पर विस्तार से जानकारी दी। सदस्यता अभियान के लिए सर्वसम्मति से मनोज गौड़ को संयोजक तथा रमेश सैनी को सहसंयोजक मनोनीत किया गया। उपशाखा उपाध्यक्ष बिनोद मीणा ने अध्यापकों को बीएलओ ड्यूटी से पूर्ण रुप से मुक्त करने का मुद्दा उठाया। अध्यक्ष अनोपसिंह ने तूतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण से प्रतिबंध हटाने के नाम पर संधर्ष का आह्वान किया। मंत्री विकास पारीक ने संगठन द्वारा गत वर्ष में करवाये गये शैक्षणिक और सामाजिक कार्यों से अवगत करवाया! महिला उपाध्यक्ष प्रभा पारीक ने सदस्यता अभियान में महिला कार्मिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में परमानंद स्वामी, कैलाश पारीक, मनीराम सिद्ध,रमन पारीक, मनोज सैन, रामेश्वर जोशी आशाराम मेधवाल, मनीष सेवदा, ताराचंद शर्मा, राजवीर सिंह सहित संगठन के अनेक सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक का संचालन मनोज कुमार गौड़ ने किया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया गया।