ब्राह्मणों की सरेरी ग्रामीणों द्वारा उपखंड कार्यालय पर ज्ञापन दिया गया
आसींद. ब्राह्मणों की सरेरी ग्रामीणों द्वारा उपखंड कार्यालय पर उपखण्ड अधिकारी संजीव कुमार को ज्ञापन दिया गया ज्ञापन में बताया की N.H 158 की लापरवाही एवं विभागीय अनदेखी के चलते ग्रामीणों में आक्रोश पूर्व में भी ग्रामीणों द्वारा P D नवल को N.H 158 से ब्राह्मणों की सरेरी में हुई अव्यवस्था ग्राम पंचायत की संपत्तियों का हुआ नुकसान एवं हाईवे प्रशासन द्वारा मुआवजे के लिए आश्वासन दिया गया | हाईवे तैयार होने को है फिर भी अनेक ग्रामीणों का मुआवजा नहीं दिया गया एवं हाईवे द्वारा की गई क्षति को पूर्ण नहीं किया गया इसके लिए पूर्व में भी ग्रामीणों द्वारा ज्ञापन एवं प्रदर्शन किया गया फिर भी सुनवाई नहीं की गई अतः आज दिनांक 18 सितंबर 2023 सोमवार को ग्रामीणों द्वारा राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सोपा गया एवं ग्रामीणों द्वारा चेतावनी दी गई अगर 7 दिनों में ग्रामीणों की मांगे पूरी नहीं हुई तो अनशन व आंदोलन किया जाएगा । जिसकी समस्त जवाबदारी प्रशासन की होगी