Dark Mode
राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ ने दिया ज्ञापन

राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ ने दिया ज्ञापन

 

 गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्त करने की मांग

 
भोपालगढ़ .  राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ उपशाखा भोपालगढ़ की तरफ से प्रदेश व्यापी आह्वान के तहत गुरुवार को उपखंड अधिकारी के मार्फत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों को बीएलओ सहित गैर शैक्षिक कार्यों से मुक्त करने की मांग की गई। पूर्व अध्यक्ष रामदयाल सारण ने बताया की उपशाखा अध्यक्ष ओमाराम सियोल की अगुवाई में एवं प्रांतीय पदाधिकारी गिरधारी राम गर्ग की मौजूदगी में शिक्षकों ने उपखंड अधिकारी के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों को बीएलओ सहित समस्त गैर शैक्षिक कार्यों से मुक्ति दिलाने की मांग की।
 इस अवसर पर सभाध्यक्ष रामकिशोर देवड़ा, महामंत्री रामकुमार सुथार, कोषाध्यक्ष कविराज चारण, पूर्व सभा अध्यक्ष सीताराम प्रजापत, मानप्रकाश, राजवीर, पप्पू राम मेघवाल, श्रवण जाखड़, अनिल प्रजापत, सुरेश लामरोड सहित कई शिक्षक गण उपस्थित रहे।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!