जोधपुर अधिवक्ता हत्याकांड के विरोध में गंगापुर में दिया ज्ञापन
भीलवाड़ा . अभिभाषक संस्था गंगापुर द्वारा जोधपुर में अधिवक्ता की हुई नृशंस हत्या के दोषियों को सख्त सजा दिलाने एवं लंबे समय से लंबित अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम को राजस्थान में लागू किए जाने को लेकर उपखंड अधिकारी गौरव बुडानिया को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान संस्था अध्यक्ष रितेश सुराणा, अधिवक्ता पर्वत सिंह चुंडावत, जगदीश चंद्र व्यास, राजेंद्र कुमार शर्मा, अरविंद चौधरी, आनंदपाल सिंह, महेंद्र सिंह चुंडावत, रामेश्वर लाल जाट,मदन लाल जाट, अरविंद त्रिपाठी, मुकेश जाट, विद्या पुरी गोस्वामी, सुगना जाट आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।