Dark Mode
नरेगा मजदूरों की मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

नरेगा मजदूरों की मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

सूरतगढ़. शहरी नरेगा के मजदूरों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में इंटक जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन  शर्मा ने उपखंड अधिकारी को बताया कि शहरी नरेगा योजना में कार्य कर रहे स्थानीय मजदूरों को बहुत सी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने बताया कि सभी नरेगा मजदूरों का समय पर भुगतान नही हो रहा है,सभी मजदूरों को 125 दिन कार्य नही करवाना जा रहा है,कार्यस्थल पर मूलभूत सुविधा बिल्कुल भी नही है,नरेगा में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है स्वीकृत मजदूरों से कम लोगों से काम करवाना व मस्टररोल में ज्यादा दिखाया जा रहा है, मजदूरों को अपने वार्ड की जगह दूसरे वार्ड में नरेगा पर लगाकर कार्य करवाया जा रहा है जिससे महिलाओ को बहुत परेशानी हो रही है।  प्रतिनिधिमंडल में हनुमान सोनी, बद्री प्रसाद बन्नानी, मधु शर्मा, सबीना,हाजीमां, संतरा देवी,सलमा बानो, सत्तू बानो, मंजू व अन्य उपस्थित थे।
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!