विद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर विधायक को दिया ज्ञापन
बीदासर। राजकीय पार्वती देवी विद्यालय के जर्जर भवन व प्रधानाध्यापक के उपस्थित नही रहने को लेकर मोहल्लेवासियों ने विधायक मनोज मेघवाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि विद्यालय का भवन करीब पचास साल पुराना हो गया है। पिछले सत्र में एक कमरे की छत की पट्टियां टूटकर गिर गई थी जिससे वह अधिक क्षतिग्रस्त हो गया। उस समय वहाँ कोई मौजूद नही था अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी, भवन दिनों दिन जर्जर होता जा रहा है। जिससे बच्चों व शिक्षको के भविष्य को खतरा है। वही स्कूल में तीन महीने पहले प्रधानाध्यापक की नियुक्ति हुई थी लेकिन आये दिन विद्यालय में अनुपस्थित रहते हैं। जिससे विद्यालय संचालन की देख रेख किसी अन्य शिक्षक को देखनी पड़ रही है। इस दौरान शोयल खां, सेठी नायक, इमरान खां, अजरुद्दीन, मोहम्मद अली, रामनिवास, खालिद, इरशाद, आशिफ, रामलाल आदि ने ज्ञापन सौंपा।