विधि महाविद्यालय सीकर के प्राचार्य को दिया ज्ञापन
सीकर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा राजकीय विधि महाविद्यालय सीकर के छात्र संघ अध्यक्ष नवदीप सिंह जाटोलिया ने बताया राजकीय विधि महाविद्यालय सीकर के विधार्थियों का परीक्षा केंद्र सावित्री बाई फुले गल्र्स महाविद्यालय में है जिसमें एल एल.बी प्रथम वर्ष के मुस्लिम विधि के पेपर में महाविद्यालय के बाहर खड़ी गाडिय़ों के अज्ञात लोगों द्वारा शीशे तोड़कर हजारों रूपये निकाले गये महाविद्यालय के बाहर सी.सी.टी.वी कैमरे भी नहीं लगे हुए हैं, जिसके चलते राजकीय विधि महाविद्यालय सीकर प्राचार्य को डॉ भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के नाम ज्ञापन देकर मांग कि महाविद्यालय के बाहर खड़ी परीक्षार्थियों की गाडिय़ों के लिए पार्किंग व्यवस्था व महाविद्यालय के बाहर मैन गेट पर सी.सी.टी.वी कैमरे लगाए, प्राचार्य सुरेश नायक ने प्रपत्र को तुरंत प्रभाव से आगे विश्वविद्यालय भेज दिया जिसके चलते सावित्री बाई फुले गल्र्स महाविद्यालय सीकर के मैन गेट पर सी.सी.टी.वी कैमरे की व्यवस्था,व मैन गेट पर गार्ड की व्यवस्था सुनिश्चित करवा दी गई। इस मौके पर छात्रसंघ उपाध्यक्ष विक्रम सैनी, छात्र प्रतिनिधि संदीप शर्मा, सांसद प्रतिनिधि अशोक राड,प्रहलाद कुमावत, सुमित गोदारा,ताराचंद वर्मा, नेमीचंद जाखड़, निखिल सिंगोदिया, सुनील कुलहरि,मीना, कैलाश, नरेंद्र जोया, सरिता पिंगोलिया, ग्यारसी वर्मा,भरत शर्मा आदि महाविद्यालय के छात्र छात्राएं मौजूद रहे।