भागीदारी यात्रा का किया भव्य स्वागत मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
सोजत। भागीदारी यात्रा 2023 समाज जगाओ भागीदारी बढाओ के अंतर्गत आज जीव दासजी के मंदिर मेला चौक मे यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम को राज्य संयोजक संघर्ष शील भीम यौद्धा तुलसी दास राज जोधपुर, एडवोकेट ताराचंद वर्मा जयपुर, सवाई राम पुनावत देचू, शंकरलाल बामणिया ने संबोधित किया और यात्रा के उदेश्यो को सफल बनाने हेतु निवेदन किया। कार्यक्रम में मोहनलाल दादालिया, डा ओम आचार्य, अमराराम पंवार, प्रकाश पंवार, विनोद दादालिया, धीरज नागोरा पार्षद,मोहन लाल बामणिया, चुन्नीलाल पंवार, भंवर लाल परिहार, चंपा लाल बामणिया, मदन डांगी, वेनाराम डांगी, पारस बामणिया, केसा राम देपन, चंपा लाल पंवार, हितेश चौहान कालेज अध्यक्ष,रतन इचरसा, जीवाराम परिहार,गजेंद्र गहलोत,जगदीश दादालिया आदि ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दी। तीन घंटे चले कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री के नाम मांगो का ज्ञापन उप जिला कलेक्टर को दिया गया।