Dark Mode
धन्यवाद यात्रा निकाल सौंपा ज्ञापन

धन्यवाद यात्रा निकाल सौंपा ज्ञापन

राजगढ़ ।  टहला तहसील क्षेत्र में सरिस्का क्षेत्र की बेशकीमती भूमि के राजकीय आवंटन को निरस्त करने को लेकर ग्रामीणों की ओर से धन्यवाद रैली निकालकर तहसीलदार जुगीता मीना को मुख्यमंत्री व जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। रैली में ग्रामीणों ने हाथो में तख्ती लेकर थानागाजी विधायक व तत्कालीन उपखंड के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए पंचायत समिति से तहसील परिसर तक विरोध किया। वही राज्य सरकार व जिला कलेक्टर के पक्ष में नारे लगाए। पूर्व सरपंच श्योदान सिंह गुर्जर ने बताया कि टहला तहसील क्षेत्र के सरिस्का क्षेत्र में प्रशासन गांवो के संग अभियान 2021 के बहाने हजारो करोड़ रुपये की राजकीय भूमि का तत्कालीन उपखण्ड अधिकारी ने 25 अप्रैल 2022 के निलंबन के बाद पिछले तारीखों में किये गए नियम विरुद्ध आवंटन को उच्चाधिकारियों की ओर से निरस्त करवाकर पारदर्शता एवं ईमानदार व्यक्तिव का परिचय दिया। इस मौके पर सीताराम गुर्जर, रामकरन, देशराज, मंजू देवी, राजन्ति सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!