विप्र फाउंडेशन इकाई नायब तहसीलदार हंसराज मीणा को सौपा ज्ञापन
बनेठा. उपतहसील मुख्यालय पर विप्र फाउंडेशन इकाई बनेठा द्वारा गत दिनों जयपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की दिनदहाड़े घर में घुसकर गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कस्बे में नायब तहसीलदार हंसराज मीणा को ज्ञापन सौंपा गया। विप्र फाउंडेशन के उनियारा ब्लॉक अध्यक्ष अनिल मिश्रा, शुभम शर्मा, अशोक शर्मा,हेमन्त गौतम, राजेश शर्मा, दिलीप शर्मा, राम प्रसाद मिश्रा, हर्षित जोशी, लविश, अभिषेक शर्मा, अभिषेक तिवाड़ी,अरुण कुमार शर्मा, सुधीर शर्मा चिंटू शर्मा, सहित दर्जनों लोगों ने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन देकर बताया कि राजधानी जयपुर में गत दिनों करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की अज्ञात आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी जिसके आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं। उक्त गोलीकांड की विप्र फाउंडेशन द्वारा कड़े शब्दों में निंदा की गई तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राज्यपाल कलराज मिश्र के नाम बनेठा नायब तहसीलदार हंसराज मीणा को ज्ञापन सौंपा गया।