बारिश से फसल नुकसान भरपाई के लिए सौंपा ज्ञापन।
वज़ीरपुर। उपखंड वजीरपुर क्षेत्र में गत दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे के लिए युवा टीम बड़ौली ने मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर उचित मुआवजे की मांग की है।
युवा टीम के कार्यकर्ता पिंटू बड़ौली ने बताया कि गत दिनों उपखंड क्षेत्र में बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। गेहूं के साथ-साथ सरसों में भी नुकसान हुआ है।
इस नुकसान से किसानों को भारी मानसिक परेशानी हो रही है। पिंटू बड़ौली ने सरकार से किसानों के लिए उचित मुआवजे की मांग की है।
इस अवसर पर रोहित, सतीश, मोनू, पिंकेश, जनक,राकेश,मोहन हरिमोहन, नमो, रामेश्वर पिलौदा, जाकिर एवं अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।