शहर में व्याप्त समस्याओ के निवारण हेतु सौंपा ज्ञापन
सोजत। सिविल राइट सोसायटी जिला पाली द्वारा जिलाध्यक्ष नरेंद्र श्याम नवल के निर्देश अनुसार सोजत नगर पालिका से सम्बंधित शहर में व्याप्त समस्याओ के निवारण हेतु जिला उपाध्यक्ष रशीद गौरी और कोषध्यक्ष हरिकिशन चौहान के नेतृत्व मे ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन देते समय जिला महासचिव विप्लव टाक, जिला सचिव अधिवक्ता नवनीत गहलोत, सोजत तहसील अध्यक्ष मोहन लाल बामनिया, चम्पा लाल खोरवाल, नाथूराम तवर, हिरा लाल आर्य, कुनाराम गहलोत, अधिवक्ता विनोद भाटी, श्रवण सांखला, सम्पत बोहरा, श्रवण बोहरा आदि उपस्थित थे।